*👉🏻 गुरयाद विंदर सिंह (पीसीएस) ने सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभा नकोदर का चार्ज संभाला* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालन्धर, (प्रदीप भल्ला)- आज गुरयादविंदर सिंह (पीसीएस) ने बतौर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभा नकोदर का चार्ज संभाल लिया। इस मौके पर संत बाबा करनैल सिंह नानकसर नकोदर वाले खासतौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान गुरयादविंदर के साथ उनके भाई हरि यादविंदर सिंह व स्टाफ मेंबर में से सोमनाथ रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार नकोदर, इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह, जितेंद्र सिंह,बलजिंदर सिंह, संदीप सिंह भी मौजूद थे। गुरयादविंदर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की परेशानी का हल करना है। हमेशा वह काम को पहल देते आए हैं और देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने काम को ज्यादा महत्व देंगे और लोगों के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

