_*👉🏻 प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान*_

जालंधर,22 मई-(प्रदीप भल्ला)-सोमवार रात एक बजे पठानकोट रोड नज़दीक राओवाली स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी देते हुए दमकल विभाग के इंचार्ज राजिंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें देर रात एक बजे सूचना मिली कि पठानकोट रोड पर स्टार प्लाईवुड नामक फैक्ट्री में आग लग गई है। जब मौके पर पहुंचे तो आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। आग बुझाने में दमकल विभाग की 10 गाड़ियां लगी और सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।लेकिन आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
—————————————————————————————-
_*—-शॉपिंग मॉल और निजी अस्पताल ने नहीं की दमकल विभाग की मदद—-*_
गौरतलब है कि जहां आग लगी थी वहीं पर एक शॉपिंग मॉल और निजी अस्पताल भी है। जिनके पास पानी के ट्यूबवेल है और आग बुझाने के पर्याप्त साधन हैं। लेकिन दोनों ने ही दमकल विभाग को मदद करने के लिए साफ मना कर दिया। यह तीसरी बार है जब दमकल विभाग ने इनसे मदद मांगी और इन्होंने मना कर दिया।
