*👉🏻 शहरवासियों ने मेयर राजा से दोपहर को पानी की सप्लाई की मांग की*

जालंधर,4 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- अप्रैल का महीना शुरु होते ही गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय शरीर को झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। इसीलिए शहरवासियों ने मेयर जगदीश राजा से दोपहर को पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग की है। गौरतलब है कि पूर्व मेयर सुनील ज्योति के कार्यकाल के समय दोपहर को घरों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी,जोकि अभी तक बंद है। लेकिन अब गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग पानी की समस्या से जूझनें लगे हैं और उन्होंने मेयर जगदीश राजा से मांग की है कि दोपहर के समय पानी की सप्लाई शुरू की जाए ताकि वह अपने घर के कामकाज निपटा सके। देओल नगर निवासी दलजीत,दीपक,सुरिंदर,राज कुमार,आबादपुरा निवासी रेशम,बलजिंदर,मोती,मकसूदां निवासी मनजीत,राजीव,लंबा पिंड से ज्ञान,गुरिंदर,धीशा और अन्यों ने मांग की है कि चाहे सुबह को पानी आधा घंटा पहले ही बंद कर दिया जाए लेकिन दोपहर को 2:00 से 3:00 बजे तक पानी की सप्लाई शुरू की जाए।




