*👉🏻 वर्कशॉप चौक नजदीक होटल में लगी आग*

जालंधर,18 जनवरी 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- वर्कशॉप चौक नज़दीक स्थित होटल रेड पेटल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी रजिंदर सहोता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की होटल रेड पेटल में आग लगी है। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा चिमनी में आग लगी हुई थी। जिसे मौके पर ही काबू पा लिया गया। जिस कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
