*👉🏻 ओल्ड कार बाजार में लगी आग, गाड़ियां जलकर हुई राख* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- सुच्ची पिंड में स्थित ओल्ड कार बाजार में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण 5-6 पुरानी कारें जल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:05 पर सूचना मिली की सुच्ची पिंड में स्थित ओल्ड कार बाजार में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह फायर बिग्रेड की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण 5-6 पुरानी कारें जल गई। नरेश कुमार ने बताया कि वहां पर अनगिनत पुरानी कारें खड़ी हुई थी क्योंकि वह पुरानी कारों के साथ-साथ कबाड़ का गोदाम भी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
