*👉🏻 एक्टिवा की टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौत* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,7 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर पठानकोट मार्ग पर स्थित गांव ब्यास अड्डा के नजदीक एक्टिवा और साइकिल की आमने सामने टक्कर होने के कारण साइकल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साइकिल सवार सुरिंदर पाल उम्र 55 वर्ष पुत्र सरवन निवासी गांव निजामदीनपुर अपने साइकिल पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में हाईवे पर गांव बहलो की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह ब्यास गांव के पास पहुंचा तो गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार एक्टिवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद साइकल सवार और एक्टिवा सवार जमीन पर गिर गए। साइकिल सवार को गंभीर चोटें आने के कारण उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत ही चौकी अलावलपुर की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज एसआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और एक्टिवा सवार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की एक्टिवा सवार की पहचान अरमान कलेर पुत्र राम सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है।


