*👉🏻 मनी एक्सचेंज में लूट करने वाले आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार* *👉🏻 मनी एक्सचेंज में काम करने वाली लड़की की बहन ने की थी लूट की प्लानिंग, लूटी हुई रकम और पिस्तौल सहित चार आरोपी काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 जनवरी 2021-(एच.ई)-बीती शाम बस स्टैंड नज़दीक स्थित अरोड़ा मनी एक्सचेंज से अढाई लाख रुपए की भारतीय करंसी और 3.50 लाख की विदेशी करंसी लूटने का मामला सामने आया था।
जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 24 घंटे से पहले ही पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है और घटना को अंजाम देने वाली महिला सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी हुई रकम और पिस्तौल बरामद की है। पुलिस जांच में पता चला कि मनी एक्सचेंज में काम करने वाली लड़की की बहन सरबजीत कौर और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। तरनतारन निवासी सरबजीत कौर अपनी बहन से मिलने आई थी। जिसके बाद शाम को उसने अपने तीन साथियों सहित वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर ली और उसी शाम पिस्तौल के बल पर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए सरबजीत कौर सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और लूटी हुई रकम बरामद कर ली है। कुछ समय में पुलिस पत्रकार वार्ता करके इस मामले का खुलासा करने वाली है।
