*👉🏻 नकली शराब मामले को लेकर भाजपा ने सीएम हाउस के बाहर किया धरना प्रदर्शन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 21 अगस्त 2020-(एच.ई)-नकली शराब मामले को लेकर आज चंडीगढ़ में भाजपा ने प्रदर्शन किया। अमृतसर तरनतारन बटाला में नकली शराब से 125 लोगों की जान चली गई थी।
उसके खिलाफ आज सीएम हाउस के बाहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में धरना किया गया। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ साथ प्रदेश कोर कमेटी, एमएलए और एक्स एमएलए ने भाग लिया। कैप्टन सरकार को जगाने के लिए यह धरना प्रदर्शन आज सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ और उसके बाद पुलिस ने सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया और बाद में चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में ले जाकर 3 घंटे वहां पर सभी को बिठाए रखा और 3 घंटे के बाद छोड़ दिया।
जब तक नकली शराब बनाने वालों को कैप्टन सरकार गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक भारतीय जनता पार्टी इसी तरह प्रदर्शन करती रहेगी और पंजाब को नशा मुक्त करवाकर छोड़ेगी। गिरफ्तारी देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, कृष्ण देव भंडारी, अनिल जोशी शामिल थे।