*👉🏻 जालंधर के विधायक की छत्रछाया में हो रहा अवैध खनन* *👉🏻 रेत माफिया का आका बना विधायक*

जालंधर,18 जून-(हैडलाइन एक्सप्रेस डेस्क)-रेत के अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायकों पर कई बार आरोप लग चुके हैं। लेकिन अब तो पठानकोट से धर्मशाला की तरफ जाते हुए दरिया के पास एक खड्ड ही विधायक की बताई जा रही है। उक्त विधायक जालंधर का है और कुछ दिनों से खूब चर्चा में है। उक्त खड्ड में से रोज़ाना रेत निकाली जा रही है और धड़ल्ले के साथ टिप्पर भर बेचे जा रहे हैं। जब कोई अधिकारी या मीडियाकर्मी वहां जाता है तो उक्त विधायक का फोन उन्हें आ जाता है और उन्हें उल्टे पांव वापिस लौटना पड़ता है। अब सोचने वाली बात ये है कि विधायकों ने अपने पैर कहाँ तक पसार लिए हैं। इस बात से तो साफ जाहिर होता है कि ज्यादातर अवैध कारोबार राजनेताओं और रसूखदारों की छत्रछाया में ही फलते फूलते हैं।
—————————————————————————————-
—-विधायक भर रहे अपनी जेबें, सरकार को लग रहा लाखों का चूना—-
उक्त विधायक के अवैध कारोबार के कारण पंजाब सरकार को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त विधायक की कई अवैध कॉलोनियों में हिस्सेदारी भी है और रेत के अवैध खनन से वह रोज़ाना मोटी कमाई कर रहा है। अगर सरकार के अपने ही विधायक अवैध कारोबारियों को शैल्टर देंगे तो सरकार का खजाना कैसे भरेगा। इस से तो यही साबित होता है कि विधायक सरकार के बारे में सोचने की बजाए अपने बारे में ही सोच रहा है।
—————————————————————————————-
—-निकाय मंत्री सिद्धू जैसे मंत्रियों की सरकार को जरूरत—-
शहर में चर्चा है कि सरकार को नवजोत सिंह सिद्धू जैसे मंत्रियों की जरूरत है जो खुद की जेबें भरने की बजाए सरकार का खज़ाना भरने की कोशिश कर रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू को चाहिए कि वह अवैध खनन की तरफ भी अपनी नज़र डालें ताकि खुद की जेबें भरने वाले विधायक का पर्दाफाश हो सके और सरकार को लग रहे लाखों रुपये के चूने को रोका जा सके। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह को चाहिए कि वह निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का साथ देकर अवैध कारोबारियों पर लगाम लगाए।



