*👉🏻 40 पेटी शराब सहित एक काबू,एक फरार*
जालंधर,9 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना सदर की पुलिस ने इनोवा में 40 पेटी शराब लेकर जाते एक व्यक्ति को काबू किया है जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर बिमल कांत ने बताया कि एएसआई सरबजीत सिंह चौकी इंचार्ज जालंधर हाइट्स पुलिस पार्टी सहित गांव कादिया वाली मौजूद थे कि उन्हें सूचना मिली कि अमित ऋषि पुत्र इंद्रजीत ऋषि निवासी किला मोहल्ला जालंधर और गणेश कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी आनंद नगर मकसूदां गांव अलीपुर में अपनी इनोवा गाड़ी में अवैध शराब की सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर इनोवा कार में रखी हुई अलग अलग मारका की 40 पेटी शराब बरामद कर गणेश कुमार पुत्र कश्मीरी लाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी अमित ऋषि पुत्र इंदरजीत ऋषि फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

