*👉🏻 कोरोना का कहर शुरू* *👉🏻 जालंधर में 7 टीचर्स सहित 76 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव* *👉🏻 स्कूल खोल कर क्या सरकार ने कर दी गलती* *👉🏻कुछ स्कूलों ने बंद कर दी ऑनलाइन स्टडी ताकि बच्चे स्कूल में आ सकें,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 फरवरी 2021-(एच.ई)-शहर में कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अब रोजाना ही बड़ी गिनती में कोरोना संक्रमित मरीज आ रहे हैं। आज बुधवार को जिला जालंधर में 7 टीचर्स सहित 76 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार कुल 76 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव प्राप्त हुई है। जिनमें कुछ दूसरे जिलों के भी हैं। जिले के पॉजिटिव आने वाले रोगियों में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल की 4, भार्गव कैंप के सरकारी स्कूल की एक, गाखलां के सैक्रेड हार्ट कानवैंट की 1 तथा स्टेट पब्लिक स्कूल शाहकोट की एक टीचर शामिल हैं। जबकि बाकी के रोगियों में से कुछ जालंधर हाइट्स, माल रोड, लाजपत नगर, सूर्य एनक्लेव, दिलबाग नगर, संजय गांधी नगर, अली मोहल्ला, आदमपुर, फिल्लौर एवं करतारपुर इत्यादि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों के कारण लोगों में डर पैदा हो गया है। 
— स्कूलों को खोलकर क्या पंजाब सरकार ने गलती तो नहीं कर दी–
पंजाब में कोरोना मरीजों की गिनती एक बार फिर से बढ़ने के कारण स्कूली बच्चों के अभिभावकों के मन में डर पैदा हो गया है। क्योंकि रोजाना ही कोरोना की चपेट में टीचर्स व स्कूली बच्चे आ रहे हैं। अब अभिभावकों के मन में डर पैदा हो गया है और वह कहना शुरू कर चुके हैं कि पंजाब सरकार ने जल्दबाजी में स्कूल खोलकर कोई बड़ी गलती तो नहीं कर दी। कुछ अभिभावकों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया है कि स्कूल प्रबंधक दबाव बना रहे हैं कि बच्चों को स्कूल भेजा जाए क्योंकि स्कूल प्रबंधकों को अपनी फीसों से मतलब है। उनके लिए बच्चों की जिंदगी का कोई मतलब नहीं है।
–कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन स्टडी कर दी बंद–
बच्चों को स्कूल में भेजने का दबाव कुछ स्कूल बना रहे हैं इसीलिए उन्होंने ऑनलाइन स्टडी भी बंद कर दी है ताकि बच्चे अपनी स्टडी कंप्लीट करने के लिए स्कूल में आए। ऐसा करके स्कूल प्रबंधन मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। पंजाब सरकार को चाहिए कि वह उन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करें जिन्होंने ऑनलाइन स्टडी को बंद कर दिया है।

