*👉🏻 पुलिस ने लोक इंसाफ पार्टी के विधायक बैंस, उनके पुत्र अजय प्रीत सिंह व अकाली दल के गोशा सहित 60 लोगों पर किया मामला दर्ज* *👉🏻 आज लुधियाना में कर्फ्यू के दौरान लोक इंसाफ पार्टी के विधायक और अकाली दल के कार्यकर्ताओं में हुई थी झड़प* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
लुधियाना,16 मई 2021-(एच.ई)-आज सुबह लुधियाना के जनता नगर में कर्फ्यू के दौरान लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, उनके बेटे अजयप्रीत सिंह व समर्थकों का अकाली दल के गुरदीप सिंह गोशा व कार्यकर्ताओं के साथ विवाद हो गया था, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधीश द्वारा जिले में कर्फ्यू के आदेश जारी किए हुए हैं लेकिन दोनों पक्षों के लोगों द्वारा इन आदेशों की उल्लंघना कर अपने समर्थकों को एकत्रित किया और दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर छह में सिमरनजीत सिंह बैंस, उनके पुत्र अजयप्रीत सिंह व अकाली दल के गुरदीप गोशा सहित 60 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

