*👉🏻 दड़ा सट्टा लगवाता एक काबू और अवैध शराब सहित एक काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 03 सितंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी दौरान दो व्यक्तियों को दड़ा सट्टा लगवाने और शराब तस्करी के आरोप में काबू किया है। जानकारी के अनुसार स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के इंचार्ज एसआई अश्विनी कुमार के दिशा-निर्देशों पर एएसआई बलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सलेमपुर मुसलमाना चौक में नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें सूचना मिली की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के फ्लैटों के पास एक व्यक्ति दड़े सट्टे की पर्ची लगाता है।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत छापेमारी कर राकेश कुमार पुत्र कैलाश नाथ निवासी गांधी कैंप जालंधर को 2200/- रुपये की नकदी और दड़े सट्टे की पर्चियों सहित काबू कर लिया। पुलिस पार्टी ने आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर एक में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी प्रकार एएसआई सुखराज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित जालंधर कैंट की दशहरा ग्राउंड के पास नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें सूचना मिली की संसारपुर का रहने वाला एंथनी उर्फ साबी उर्फ कांडी पुत्र गामा अवैध शराब की तस्करी करता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने पिंड संसारपुर में स्थित निखिल फास्ट फूड पर छापेमारी कर आरोपी को 24 बोतल अवैध शराब (मारका फर्स्ट च्वाइस) सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर थाना कैंट में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
