*👉🏻 पंजाब में कोरोना ने ली एक दिन में सबसे ज्यादा जानें* *👉🏻 जालंधर में 11 और लुधियाना में 18 लोगों की हुई मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 02 सितंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब में कोरोना ने भयानक रूप धारण कर लिया है।
बुधवार को कोरोना के कारण पंजाब में एक दिन में सबसे ज्यादा 106 लोगों की जान चली गई है और 1541 लोग एक ही दिन में कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पंजाब के जालंधर में 11 और लुधियाना में 18 लोग कोरोना की भेंट चढ़ गए हैं। ये सब लोगों की लापरवाही और प्रशासन की सुस्त कार्य प्रणाली के कारण हुआ है। पंजाब में लोग अब कोरोना को गम्भीरता से नहीं ले रहे है और प्रशासन ने भी सख्ती करनी छोड़ दी है। जिसका नतीजा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती तेज़ी से बढ़ने लगी है। अगर प्रशासन ने सख्ती न की तो आने वाले दिनों में कोरोना से पीड़ित लोगों की गिनती में बड़ा उछाल आएगा। जिसे रोक पाना मुश्किल हो जाएगा।