*👉🏻 ट्रैफिक पुलिस ने मॉडल टाउन में नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा*

जालंधर,16 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-मॉडल टाउन में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर शिकंजा कसते हुए आज वाहन चालकों के चालान किए। एसीपी ट्रैफिक वैभव सहगल की अगुवाई में ट्रैफिक स्टाफ ने मॉडल टाउन मार्किट में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालको के चालान काटे और गाड़ियों के शीशों पर लगी काली फिल्में उतारी। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 52 वाहन चालकों के चालान किए। 
जिनमें काली फिल्म लगी गाड़ियां, ट्रैफिक सिग्नल की उल्लंघना, प्रेशर होरन, बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट के चालान शामिल थे। एसीपी ट्रैफिक वैभव सहगल ने बताया कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की जाएगी।