एसीपी ने छीने 13.75 लाख, नहर में कूदा कारोबारी

पठानकोट में तीन दिन चले सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बने एसीपी जालंधर सुखजिंदर सिंह पर पठानकोट के कारोबारी ने 13.75 लाख रुपये छीनने, उस पर अवैध रूप से असलहा डालने तथा जान से मारने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है तथा वह कबाड़ का कारोबार करता है।
शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी दीपक हिलोरी को देने के बाद तफ्तीश करवाने की माग की है। कारोबारी दीपक ने वीडियो दिखाते हुए एसीपी जालंधर सुखजिंदर सिंह पर आरोप लगाया है कि उनकी ओर से न केवल उसे जान से मारने के लिए विगत पाच सालों से धमकाया जा रहा है और उसका सारा कारोबार भी खत्म कर दिया गया है।
कारोबारी ने बताया कि एसीपी सुखजिंदर सिंह जब 2014 में पठानकोट में बतौर एसएचओ तैनात थे तो कबाड़ के कारोबार में रुपये लगाए थे। बाद में कारोबार में फायदा नहीं होने पर दफ्तर आता था और उससे रुपये छीनकर ले जाता था और उसे धमकाता भी था।
दस टायर वाली गाड़ी दो लाख में बेची और धमकाया भी : दीपक
कबाड़ कारोबारी दीपक कुमार ने कहा कि 2014 में एसीपी सुखजिंदर सिंह के संपर्क में आए थे। तब वह थाना डिवीजन नम्बर-1 में बतौर थाना प्रभारी थे। उन्होंने 4.95 लाख रुपये तीन माह के लिए 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। तीन माह बाद सुखजिंदर सिंह ने उन्हें रुपये ब्याज सहित वापस कर दिए। इसके बाद वह लगातार उनके कार्यालय में आते तथा जो भी हाथ लगता उठाकर ले जाते। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुखजिंदर सिंह ने उनकी आठ लाख रुपये की दस टायर वाली गाड़ी भी मात्र दो लाख रुपये में बेच दी और रुपये अपने पास रख लिए। इसी दौरान उन्होंने 13.75 लाख रुपये छीन लिए और अन्य गाड़िया बेच दी।
13 अक्टूबर को जबरन उठाकर ले गए थे एसीपी
मामले की सीसीटीवी फुटेज दिखाते कारोबारी दीपक ने आरोप लगाया कि 13 अक्टूबर को एसीपी सुखजिंदर सिंह जालंधर से पठानकोट सर्च ऑपरेशन में भाग लेने आए हुए थे। इस दौरान उनके साथ आए अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें उठा लिया तथा जबरन गाड़ी में बिठाकर फंगोता की ओर ले गए। वहा जाकर उन्हें धमकाया। इसी बात से वह घबरा गया और फंगोता दरिया में छलाग लगा दी।
कारोबारी के खिलाफ दर्ज हैं चोरी के कई मामले
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर में एसीपी क्त्राइम अगेंस्ट प्रोसपेरिटी सुखजिंदर सिंह ने कहा कि कारोबारी पर चोरी के कई केस दर्ज हैं। उसके मदद मागने पर मैंने गारंटी डाल उसे व्यक्तिसे कर्ज दिलवाया। कारोबारी ने कर्ज नहीं लौटाया, जिस कारण कर्ज देने वाला कुछ दिन पहले उससे पैसे वापस मागने गया था, मैं भी जालंधर से स्पेशल ड्यूटी पर पठानकोट गया था। ट्रक की ट्रासपोर्ट दफ्तर से डिटेल निकलवा सकते हैं।
दीपक हिलोरी एसएसपी पठानकोट ने कहा कि शिकायत मिल गई है। मामले की जाच का जिम्मा एसपी डी प्रभजोत सिंह विर्क को सौंपा गया है। जाच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

