*👉🏻 जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू सड़क हादसे में घायल* *👉🏻 चंडीगढ़ जाते समय नवांशहर के करीब हुआ हादसा, गनमैन और ड्राइवर भी घायल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 27 अक्तूबर 2020-(एच.ई)- जालंधर वेस्ट के तेज-तर्रार कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू आज एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक विधायक सुशील रिंकू अपने गनमैन विक्रम और ड्राइवर विक्की के साथ सुबह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही वह नवांशहर के पास स्थित गांव जाडला पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से उनकी गाड़ी टकरा गई। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रालियां बांधी हुई थी जिसमें विधायक रिंकू की गाड़ी टकराई। हादसे में विधायक सुशील रिंकू की छाती पर चोट लगी है और उनके साथ उनका गनमैन और ड्राइवर भी घायल हुए हैं। सभी को नवांशहर के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही विधायक हरदेव सिंह उर्फ लाडी शेरोवाली व अन्य नेता व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विधायक सुशील रिंकू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

