*👉🏻 जगदंबे नौजवान सभा ने करवाया राशन वितरण समारोह*
जालंधर,27 मई-(प्रदीप भल्ला)- जगदंबे नौजवान सभा सोढल नगर जगदंबे गली की तरफ से 61वां राशन वितरण समारोह करवाया गया। मुख्य अतिथि सुरेश ठाकुर ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर सभा के प्रधान रमेश चंद्र शर्मा, प्रवेश शर्मा ने बताया की उनकी सभा की तरफ से 31 परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। लेकिन अगले महीने से 31 की बजाय 51 परिवारों को राशन दिया जाएगा। इसके इलावा गरीब परिवार की लड़कियों के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हरीश अग्रवाल, रेनू शर्मा, प्रवीण कोहली, सुरेंदर रेहान, श्रीराम जग्गी, शीतल सिंह, सरबजीत सिंह नागी, जोगिंदर रिहान, प्रवीण शर्मा, किशनलाल अरोड़ा, बलबीर, पंडित अनिल शर्मा, विकास, मंगल देव, अशोक कुमार, सुभाष भगत व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
