*👉🏻 वारदात की फिराक में घूम रहे इनोवा सवार चार युवक काबू,अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 08 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-वारदात
को अंजाम देने की फिराक में इनोवा में घूम रहे चार आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने अवैध असले व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी मॉडल टाउन हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि थाना 7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी जो कि इनोवा गाड़ी में सवार हैं उनके पास अवैध पिस्तौल व कारतूस है, उक्त आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। अगर इसी समय पिम्स अस्पताल के पास नाकाबंदी की जाए तो उक्त आरोपी अवैध हथियारों सहित काबू किए जा सकते हैं।
इसी सूचना के आधार पर एएसआई सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पिम्स अस्पताल के पास नाकाबंदी कर ली। तभी पुलिस पार्टी ने एक इनोवा पीबी-08-ए.एक्स-2700 को आते हुए देखा। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही इनोवा को रोककर उसमें सवार चार युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से एक माउजर 7.65 एमएम, दो मैगजीन 7.65 एमएम और 20 जिंदा कारतूस 7.65 एमएम के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम नवजोत सिंह उर्फ जोधा पुत्र दलेर सिंह निवासी करनाल हरियाणा हाल निवासी वैष्णवी मोटर गैरेज मिट्ठापुर जालंधर, मनप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी करनाल हरियाणा हाल निवासी नजदीक पेट्रोल पंप ताजपुर जालंधर, सोनी उर्फ सोनू पुत्र अमरजीत लाल निवासी पिंड फिरोज जालंधर और मनप्रीत सिंह उर्फ मनु पुत्र परगट सिंह निवासी मुक्तसर साहिब हाल निवासी पंचशील कॉलोनी कुक्की ढाब जालंधर बताया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोनू पर पटियाला और कपूरथला में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
