*👉🏻 नए साल से एक दिन पहले दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़* *👉🏻 धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों को खींच ले गई मौत*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला/टिंकू पंडित)- एक तरफ लोग नए साल के आगमन की तैयारियों में लगे हुए हैं वहीं साल के आखरी दिन दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जालंधर के दो युवकों की फगवाड़ा के गांव चाचोकी में हादसे दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव न्यू नागरा कॉलोनी का रहने वाला युवक मानक पुत्र राजेंद्र कुमार कबीर नगर रहती अपनी मौसी के बेटे हरजिंदर कुमार पुत्र तिलक राज के साथ बाइक पर नकोदर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जाने का कह कर घर से निकले था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था तभी तो वह नकोदर की बजाए फगवाड़ा के गांव चाचोकी में अज्ञात वाहन के कारण हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सिविल अस्पताल के शवग्रह में पहुंचाया। दोनों के मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नए साल की खुशियां मनाने की सोच रहे दोनों परिवारों में मातम छा गया।

