*👉🏻 नशीले इंजेक्शनों सहित एक काबू*
जालंधर-(टिंकू पंडित/ज्ञान सिंह)-थाना
तीन की पुलिस ने 60 नशीले इंजेक्शनों सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना तीन के प्रभारी विजय कुँवर पाल ने बताया कि एसआई रविंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित किशनपुरा में गश्त कर रहे थे कि शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 60 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम अभी कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी किशनपुरा बताया। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही हैं।