*👉🏻 कोरोना हुआ भयावह, 31 दिसम्बर तक स्कूल बंद* *👉🏻 लोगों की लापरवाहियां बढ़ा रही कोरोना की रफ्तार, पढ़ें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 23 नवंबर 2020-(एच.ई)- लोगों की लापरवाहियां कोरोना की रफ्तार को बढ़ा रही हैं।
लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है और सामाजिक दूरी को भी भूल गए हैं। जिस कारण कोरोनावायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना के बढ़ते हुए केसों को लेकर हिमाचल सरकार ने निर्णय लिया है कि हिमाचल के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। वहीं पंजाब में भी दिनों-दिन कोरोनावायरस के मरीजों की गिनती बढ़ रही है। जालंधर में आज सोमवार को 171 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। यह सब इसीलिए हो रहा है क्योंकि ज्यादातर लोग मास्क और सामाजिक दूरी को भूल गए हैं। अब पंजाब सरकार को भी चाहिए कि वह कुछ सख्ती दिखाएं ताकि लोगों की जान बच सकें।