*👉🏻 विधायक बेरी सूर्या एनक्लेव के निवासियों को कर रहे हैं गुमराह- अनिल सच्चर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब भाजपा के पूर्व सचिव अनिल सच्चर ने आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजिंदर बेरी को सूर्या एन्क्लेव एनहैंसमेंट और पार्क के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो बेरी जाकर लोगों को कहते हैं कि वे उनके साथ हैं तथा पार्क और एनहांसमेंट में वह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से उन्हें राहत दिलवाएंगे और दूसरी तरफ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया सूर्या एंक्लेव के लोगों से पार्क छीनने के लिए नोटिस भेज रहे हैं। अनिल सच्चर ने कहा कि बेरी ने चुनाव के समय लोगों से कहा था कि कांग्रेस की सरकार आई तो सूर्य एनक्लेव वालों से एनहांसमेंट नहीं वसूली जाएगी
लेकिन वही बेरी अब लोगों से जाकर कह रहे हैं कि मैं एनहांसमेंट कम करवा दूंगा। इससे विधायक बेरी की कथनी और करनी में फर्क साफ पता चलता है। उन्होंने कहा विधायक बेरी लोगों का ध्यान पार्क से भटका कर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को पार्क पर कब्जा करवाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि ऐसे विधायक की बातों में ना आएं। कहीं यह ना हो कि विधायक बेरी उनका ध्यान भटका कर एनहांसमेंट कम करवाने की तरफ करें और इधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट उनसे पार्क भी छीन कर ले जाए। अनिल सच्चर ने यह भी कहा है कि पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर सूर्या एंक्लेव निवासियों की एनहांसमेंट मामले में पूरी मददकी जाएगी।