*👉🏻 गैरेज में खड़ी गाड़ियों को लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*




जालंधर, 16 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ते सराभा नगर में स्थित एक गैरेज में देर रात दो कारों को आग लग गई।
गैरेज से धुआं निकलता देख किसी ने गैरेज मालिक परविंदर सिंह को सूचित किया। सूचना मिलते ही परविंदर सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी फोर्ड फिगो और टाटा टियागो गाड़ियों को आग लगी हुई थी। गाड़ियों को आग लगी देख परविंदर सिंह ने तुरंत ही दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारण दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग किन कारणों से लगी थी इसका पता नहीं चल पाया है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में लगी हुई थी।

