*👉🏻 11 किलोग्राम हेरोइन, 11 लाख 25 हजार रुपये ड्रग मनी और i20 कार सहित चार नशा तस्कर काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 16 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस के थाना शाहकोट की पुलिस ने चार नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 11 किलो हेरोइन, 11 लाख 25 हजार रुपए ड्रग मनी और एक i20 कार बरामद की है।
जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि एसपी इन्वेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देशों पर थाना शाहकोट के प्रभारी एसआई सुरिंदर कुमार ने पुलिस पार्टी सहित पुल वेई मलसियां पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी पुलिस पार्टी ने एक सफेद रंग की i20 कार नंबर एच.आर-26-बी क्यू-4401 को शक के आधार पर रोका। कार में चार युवक सवार थे। पुलिस पार्टी ने कार की तलाशी ली तो उसमें से एक 1-1 किलो के 11 लिफाफे बरामद हुए जिसमें हेरोइन भरी हुई थी।
पुलिस पार्टी ने चारों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो सभी युवकों के पास से ₹11,25,000 ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर थाना शाहकोट में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की तो आरोपियों ने अपना नाम हरजिंदर पाल उर्फ काला पुत्र प्रेम सिंह निवासी किलचा थाना सदर फिरोजपुर जिला फिरोजपुर, रंजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी किलचा थाना सदर फिरोजपुर जिला फिरोजपुर, संजीत उर्फ शिंटू पुत्र अनैतराम निवासी मोहल्ला भारत नगर फिरोजपुर थाना सिटी फिरोजपुर और किशन सिंह उर्फ दौलत पुत्र गुरदेव सिंह निवासी माजीवाल थाना करणपुर जिला गंगानगर राजस्थान बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।



