*👉🏻 दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी के 10 दोपहिया वाहनों सहित किया काबू* *👉🏻 चोरी के वाहनों के जाली दस्तावेज भी खुद ही करते थे तैयार*
जालंधर,1 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए 2 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन व्यक्तियों को चोरी के 10 दोपहिया वाहनों और जाली दस्तावेजों के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए दो के एएसआई सुखदेव सिंह को सूचना मिली थी कि दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य इस समय वेरका मिल्क प्लांट के पास चोरी का बाइक और एक्टिवा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।
अगर छापेमारी की जाए तो आरोपी काबू आ सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर जागीरीराम उर्फ काका पुत्र दीदार चंद निवासी गांव शेरपुर गुलिंड जिला होशियारपुर और हीरालाल पुत्र जुम्मा राम निवासी गांव नंगल मारूफ जिला होशियारपुर को चोरी के बाइक और एक्टिवा सहित काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनका एक और साथी संदीप सिंह पुत्र निर्मल
सिंह निवासी गांव शेरपुर पक्का होशियारपुर चोरी के वाहनों के जाली दस्तावेज बनाकर आगे बेचने का काम करता है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल और तीन एक्टिवा और बरामद किए हैं। साथ ही आरोपी संदीप को काबू कर
उसके पास से जाली दस्तावेज तैयार करने के इस्तेमाल में लाए जाने वाला कंप्यूटर, सीपीयू और प्रिंटर भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।