*👉🏻 शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में विधायक बेरी को मनाने की कोशिशें रही असफल, कल लगाएंगे पीएपी चौक में धरना* *👉🏻 एक खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- केंद्रीय क्षेत्र के विधायक राजिंदर बेरी द्वारा कल पीएपी चौक में जाम लगाने की घोषणा करने के बाद प्रशासन उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। इसी सिलसिले में आज जिलाधीश जालंधर द्वारा शिकायत निवारण कमेटी की बैठक रखी गई थी। जिसमें प्रशासनिक और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को बुलाया गया था ताकि सभी मिलकर विधायक राजिंदर बेरी को जाम ना लगाने के लिए मना सकें।
मगर सभी की कोशिशें बेनतीजा ही निकली और विधायक राजिंदर बेरी अपने फैसले पर खड़े रहे। विधायक बेरी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों पर मिलीभगत कर पीएपी फ्लाईओवर को सही ढंग से ना बनाने का आरोप लगाया है। बेरी ने कहा था कि फ्लाई ओवर के कारण उसके साथ लगते क्षेत्र के लोगों को हाईवे पर आने के लिए काफी घूम कर आना पड़ता है। एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने फ्लाईओवर पर बने हुए कट को भी बड़े-बड़े पत्थरों के साथ बंद कर दिया। जिस कारण लोगों को बहुत दूर से घूम कर वापस आना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर विधायक ने कल पीएपी चौक जाम करने की बात कही थी जिसे मनाने के लिए आज बैठक में सभी अधिकारियों को बुलाया गया था। मगर आज की बैठक बेनतीजा ही निकली और विधायक अपने फैसले पर अड़े रहे। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि अगर लोगों की समस्या का हल नहीं होता तो वह अपने समर्थकों के साथ कल पीएपी चौक में धरना लगाएंगे।

