*👉🏻 रात पंजाब के अलग-अलग शहरों में ओले गिरने से हुआ भारी नुकसान, पढ़ें खबर व देखें तस्वीरें*
जालंधर,17 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- बीती रात पंजाब के अलग-अलग शहरों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के कारण कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है। पंजाब के दसूआ, पठानकोट, मुकेरियां और अन्य शहरों में बड़े-बड़े साइज के ओले गिरने के कारण कई कारों के शीशे टूट गए। कई इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। दसूहा,
मुकेरियां और पठानकोट में बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण लोगों द्वारा लगाए गए सोलर पैनल भी टूट गए। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हुए अचानक बदलाव से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। पंजाब के अलग-अलग शहरों में तेज बारिश आंधी और ओले गिरने के कारण बिजली आपूर्ति
भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में भी आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

