*👉🏻 कैंट में तीन कारों को जलाने वाला काबू*
जालंधर,26 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-बीते दिनों हरदयाल रोड कैंट में तीन कारों को जलाने वाले आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी गुरमेल सिंह ने बताया कि 23-10-18 को कैंट में तीन कारों को किसी ने आग लगा दी थी। पास ही लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला था कि एक ऑटो में आये व्यक्ति ने तीन कारों (2 स्विफ्ट,1 इटिओस) को आग लगा दी और खुद फरार हो गया था।थाना कैंट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सीआईए स्टॉफ को सूचना मिली थी कि आरोपी रामामंडी चौक में मौजूद है। इसी सूचना पर तुरंत कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को ऑटो सहित काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने शराब के नशे में कारों को आग लगा दी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलशन उर्फ बिल्ला पुत्र रमेश चंद्र निवासी मुहल्ला 31 कैंट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

