*👉🏻 युवती ने किया चाइना डोर का अनोखे तरीके से विरोध*
जालंधर-(टिंकू पंडित/ज्ञान सिंह)- चाइना डोर के कारण कई
पंछी अपनी जान गवां चुके हैं और इंसान भी इस खतरनाक डोर के कारण अपने कीमती अंग खराब कर चुके हैं। इस खतरनाक चाइना डोर का विरोध करने के लिए एक युवती ने अनोखा तरीका निकाला। सामाजिक संस्था की कार्यकर्ता आयुषी शर्मा ने कहा कि चाइना डोर के कारण हर साल हजारों पंछी अपनी जान गवा देते हैं। बच्चों और बड़ों को चाहिए कि इस डोर का बहिष्कार करें और सूती धागे से बनी डोर से पतंगे उड़ाये ताकि किसी बेजुबान पक्षी को अपनी जान न गंवानी पड़ें। आयुषी शर्मा ने कहा कि मां बाप को जागरूक होना पड़ेगा और अपने बच्चों को चाइना डोर का इस्तेमाल करने के बारे में समझाना पड़ेगा अगर सभी ऐसा करेंगे तो चाइना डोर कोई भी खरीदेगा नहीं।
