*👉🏻 चोरों ने बनाया मॉडर्न मैन नामक दुकान को निशाना,हज़ारों की नकदी व सामान चोरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 24 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत पड़ते संघा चौक में स्थित मॉडर्न मैन नामक कपड़ों की दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए ₹20,000 की नगदी, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान मालिक वरुण पुत्र संजय निवासी इंदिरा पार्क ने बताया कि वह रात 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह 10:45 बजे जब दुकान खोलने के लिए आए तो देखा शटर पर लगे हुए ताले टूटे हुए थे और शटर भी थोड़ा सा ऊपर उठा हुआ था।
जब शटर उठाकर अंदर देखा तो अंदर से सारा सामान व गल्ले में पड़ी हुई ₹20,000 की नकदी चोरी हो चुकी थी। पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
