*👉🏻 शोरगुल में ही निकल गया शनिवार का एक घंटा, 11:00 से 12:00 बजे तक नहीं हुआ मौन* *👉🏻 ना लोगों के कदम रुके और ना वाहनों के पहिए, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 27 मार्च 2021-(एच.ई)-सरकार द्वारा शनिवार को दोपहर 11:00 से 12:00 तक मौन रहने के लिए कहा था। इसका मतलब था कि 11:00 से 12:00 तक कोई भी व्यक्ति या वाहन सड़कों पर ना चले।
ऐसा इसलिए था कि कोरोना के कारण मरने वालों को श्रद्धांजलि दी जाए, लेकिन पंजाब सरकार के यह आदेश पूरी तरह से फेल साबित हुए। शहर में यातायात आम दिनों की तरह ही चलता रहा। हर व्यक्ति अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए जल्दी में दिखाई दिया। वाहन भी अपनी रफ्तार से चलते रहे। ना लोगों के कदम थमे और ना ही वाहनों के पहिए। इससे पता चलता है कि सरकार के आदेशों की परवाह लोगों को रत्ती भर भी नहीं है।