*👉🏻 किसानों ने किया 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान* *👉🏻 किसानों को दिल्ली बॉर्डर से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



नेशनल, 04 दिसंबर 2020-(एजेंसी)-एक तरफ कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। जिस के समर्थन में देश की अलग-अलग व्यापारिक व अन्य संस्थाएं आ गई है। दूसरी तरफ किसानों को दिल्ली बॉर्डर से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर दी गई है। याचिका दाखिल कर दिल्ली-एनसीआर में सीमावर्ती इलाकों में आंदोलन कर रहे किसानों को तुरंत हटाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि इस आंदोलन के कारण कोरोनावायरस के फैलाव का खतरा बन गया है और साथ ही लोगों को आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। इसलिए किसानों को आंदोलन स्थल से हटाकर रास्ता साफ करवाया जाए ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
