*👉🏻 शारीरिक शोषण करने वाले ट्रैवल एजेंट पर मामला दर्ज*
जालंधर-बस स्टैंड के पास स्थित ट्रैवल एजेंसी ओम वीजा के मालिक के खिलाफ छह युवतियों ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस को शिकायत देने के बाद भी इंसाफ न मिलने पर पीड़ित युवतियों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया था। पीड़ित युवतियों के समर्थन में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के प्रधान शशि शर्मा और भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के प्रधान विपन सभरवाल व अन्य सदस्य भी समर्थन में आये थे।
जानकारी देते हुए पीड़ित युवतियों ने बताया कि साहिल भाटिया ने अच्छी पगार देने का बोल कर काम पर रखा था लेकिन बाद में शारीरिक शोषण शुरू कर दिया था। जिनके खिलाफ थाना सात में शिकायत देने के बावजूद इंसाफ न मिला। लेकिन उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थाना सात में ओम वीजा ट्रैवल एजेंसी के मालिक साहिल भाटिया के ख़िलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है।


