*तल्हण का शहीदी जोड़ मेला कल से शुरू, तैयारियां पूर्ण*
जालन्धर, 14 जून-(प्रदीप भल्ला)-गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन में शहीदी जोड़ मेला कल से शुरू हो रहा है जो 17 जून तक चलेगा। तीन दिवसीय इस मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुद्वारा साहिब के रिसीवर-कम-तहसीलदार कर्णवीर सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 16 जून को कीर्तन दरबार करवाया जाएगा। 17 जून को ढाडी दरबार में ढाडी दीदार सिंह, ज्ञानी इंद्रजीत सिंह बजूहा व ढाडी लखविंदर सिंह सोहल संगत को गुरु इतिहास का श्रवण करवाएंगे। श्री भुल्लर ने बताया कि इस अवसर पर खेल मुकाबले भी करवाए जाएंगे। मेले में 15 जून को कबड्डी 60 किलो वर्ग और 16 को कबड्डी ओपन के मुकाबले होंगे। इसी तरह अंतिम दिन 17 जून को कुश्तियां,कबड्डी और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। लड़कियों की कबड्डी का शो मैच माई भागो एकेडमी जगतपुर जट्टा नवांशहर और शहीद भगत सिंह एकेडमी हरियाणा की टीमों के बीच होगा। जोड़ मेले दौरान शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन चैरिटेबल अस्पताल द्वारा एक खूनदान कैंप भी लगाया जाएगा। मेले दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के प्रसिद्ध पहलवानों की कुश्तियां करवाई जाएंगी और बॉडी बिल्डर शो भी करवाया जाएगा।


