*👉🏻 विधायक रिंकू के प्रदर्शन में शामिल थे ज्यादातर प्रॉपर्टी डीलर* *👉🏻 जिन कॉलोनियां पर नगर निगम डिच चलाने वाली थी वो तो अभी डिवेलप ही नहीं हुई,फिर विरोध क्यों*
जालंधर,15 जून-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के आदेशों के बाद नगर निगम की टीम आज जब अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करने के लिए काला संघिया रोड पहुंची तो उसे वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू के विरोध का सामना करना पड़ा। विधायक के विरोध प्रदर्शन में जो लोग शामिल थे उनमें ज्यादातर प्रापर्टी डीलर थे और कुछ दूसरे क्षेत्र के। अब सोचने वाली बात यह है कि विधायक का कहना है कि आम जनता विरोध कर रही है। शुक्रवार यानी कि कामकाज का दिन और आम नागरिक कामकाज वाले दिन क्या पहले ही छुट्टी मार कर बैठे हुए थे। क्या उन्हें सुबह ही पता था कि आज नगर निगम की टीम उनकी कॉलोनी में कार्रवाई करने आने वाली है। इस के इलावा जिस कॉलोनी में निगम टीम कार्रवाई करने वाली थी वो तो अभी डिवेलप ही नहीं हुई तो इतने लोग जो खुद को कॉलोनी के वसनीक बता रहे हैं वो कहाँ से आ गए। दूसरी तरफ प्रॉपर्टी डीलरों के साथ विधायक का प्रदर्शन करना इस बात की तरफ भी संकेत दे रहा है कि क्या विधायक की छत्रछाया में ही अवैध कॉलोनियां काटी गई है। लेकिन अपने ही मंत्री और सरकार के खिलाफ खड़े होकर विधायक ने अपने विरोधियों को एक बड़ा मौका दे दिया है। जो आने वाले समय में विधायक रिंकू की छवि पर असर डालेगा।




