*👉🏻 स्कूल टीचर के घर को चोरों ने निशाना बना लाखों रुपए के गहने चुराए* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,28 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना सदर के अंतर्गत आते दीप नगर में स्थित एक स्कूल टीचर के घर को निशाना बना चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 17 तोले सोना और 25 तोले चांदी चुरा कर ले गए। जानकारी के अनुसार वंदना गुप्ता जोकि प्राइवेट स्कूल में टीचर है दोपहर 12:30 बजे साथ की गली में रहते अपने भाई के घर गई थी। जब 3:00 बजे वापस आई तो देखा बाहर के दरवाजे को ताला लगा हुआ था।
जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था,अलमारी के ताले टूटे हुए थे और उस में पड़े हुए 17 तोले सोने के गहने और 25 तोले चांदी चोरी हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वंदना गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पहले घर के बाहर ही उनके साथ स्नैचिंग भी हुई थी। जिसकी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी गई थी लेकिन आज तक आरोपी पकड़े नहीं गए। उन्होंने बताया कि इलाका निवासियों ने कई बार थाना पुलिस को शिकायत दी है कि इलाके में पीजी होने के कारण नशेड़ी किस्म के युवकों का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए या तो इलाके से पीजी बंद करवाए जाएं या पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
