*👉🏻 सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान कर किसानों को आंदोलन खत्म करना चाहिए-राजेश रिंकू* *👉🏻 किसान आंदोलन दौरान आग में घी डालने का काम कर रही है कांग्रेस-शिवसेना समाजवादी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 13 जनवरी 2021-(एच.ई)-शिवसेना समाजवादी की एक बैठक उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में मधुबन कॉलोनी बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक में राजेश रिंकू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जो तीन नए कृषि कानून बनाए गए हैं जिनका किसान संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है, किसानों की मांग है कि इन कानूनों को रद्द किया जाए।
कल माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन तीनों कानूनों पर रोक लगा दी गई है और एक कमेटी बनाई गई है जो किसानों की मांगों को सुनकर उनका हल कर सके, लेकिन किसान भाइयों द्वारा इस फैसले के बावजूद भी आंदोलन जारी रखने का निर्णय किया गया है। किसान संगठनों का यह निर्णय उनके डर को देखते हुए जायज भी लगता है। मगर कांग्रेस पार्टी किसान संगठनों को भड़का रही है और किसी भी निर्णय पर सहमत नहीं होने दे रही, जो देश के लिए भी नुकसानदेह है। सुप्रीम कोर्ट किसानों को राह दिखा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी व अन्य संगठन किसान भाइयों को रास्ते से भटकाने में लगी हुई है। शिवसेना समाजवादी किसान संगठनों से अपील करती है कि वह शांत मय तरीके से इस फैसले पर विचार कर कोई उचित रास्ता निकाले। क्योंकि इस आंदोलन के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। इस आंदोलन में बुजुर्ग महिलाएं, बुजुर्ग पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं जिनके लिए इस सर्दी में जमीन पर बैठना काफी असहनीय है। इसलिए किसान भाइयों को सभी लोगों का सोच कर एक उचित निर्णय कर इस आंदोलन को खत्म करना चाहिए। किसान भाइयों को चाहिए कि जो लोग इस आग में घी डालने का काम कर रहे हैं उन्हें इस आंदोलन से बाहर निकाला जाए ताकि देश का माहौल खराब ना हो सके।
