*👉🏻 19 वर्षीय तस्कर से पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद*
जालंधर,4 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए देहाती ने 19 वर्षीय तस्कर को काबू कर उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि सीआईए 1 के एएसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित सतलुज पुल पर मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक 19 वर्षीय युवक मुहम्मद इरफान पुत्र मुहम्मद सुलेमान निवासी नई दिल्ली को रोका। तलाशी दौरान मोहम्मद इरफान के किट बैग में से एक लेडीस सैंडल की जोड़ी बरामद हुई। सैंडल के तले के अंदर 500 ग्राम हेरोइन छुपाई हुई थी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर एक नाइजीरियन युवती से जान पहचान हो गई थी और वही नशा तस्करी के एवज में उसको रुपए देती थी। आज भी जो हेरोइन वह सप्लाई करने वाला था। उसके बदले में उसे ₹35000 की रकम मिली थी। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

