*👉🏻 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी की* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 14 जनवरी 2021-(एच.ई)-पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज पांचवी और आठवीं कक्षा के पेपरों की डेटशीट जारी कर दी है।
इससे पहले बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी की थी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार पांचवी और आठवीं कक्षा के पेपर सुबह नौ से दोपहर 12:00 बजे तक होंगे। 10वीं-12वीं और पांचवी-आठवीं कक्षा की डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार पांचवी कक्षा के पेपर 16 मार्च से 23 मार्च तक और आठवीं कक्षा के पेपर 22 मार्च से 7 अप्रैल तक लिए जाएंगे। पांचवी कक्षा के प्रैक्टिकल 24 मार्च से 27 मार्च तक होंगे और आठवीं कक्षा के प्रैक्टिकल 8 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होंगे। दोनों बोर्ड की परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में ही होंगी और छात्रों को पेपर करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। दिव्यांग छात्रों को हर घंटे के बाद 20 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर क्लिक कर सकते हैं।
