*👉🏻 कुक्की ढाब में रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर गन प्वाइंट पर गहने लूटने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, एक की तलाश* *👉🏻 वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा और बाइक बरामद, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 जुलाई 2021-(प्रदीप भल्ला)- 14 जुलाई दोपहर 3:30 बजे थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत पड़ते कुक्की ढाब क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला शारदा रानी पत्नी स्वर्गीय महेंद्र पाल से गन प्वाइंट पर गहने लूटने वाले चार लुटेरों को थाना सात की पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक एक्टिवा और एक बाइक बरामद किया है।
जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी एसआई गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि 14 जुलाई को जब उन्हें कुक्की ढाब क्षेत्र में लूट होने की सूचना मिली तो वह एएसआई सोहन लाल व पुलिस पार्टी को लेकर मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। 19 जुलाई को एएसआई सोहन लाल पुलिस पार्टी सहित पीपीआर मॉल के पास मौजूद थे कि तभी उन्होंने एक्टिवा और बाइक पर आते हुए 4 युवकों को देखा। जैसे ही पुलिस पार्टी ने चारों को रुकने का इशारा किया तो वह अपने वाहनों को वापस मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगे।
तभी पुलिस पार्टी ने उन्हें काबू कर लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजन उर्फ राज पुत्र सुरजीत कुमार निवासी कांशी नगर कोट सदीक, हरनूर सिंह उर्फ नूर पुत्र अवतार सिंह निवासी कांशी नगर कोट सदीक, दीप सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी गांव हरिपुर करतारपुर और नवप्रीत सिंह उर्फ अभी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव हरिपुर करतारपुर बताया। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने ही 14 जुलाई को कुक्की ढाब में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों का एक और साथी दीपक उर्फ दीपू पुत्र मदनलाल निवासी कोट सदीक भी इस वारदात में शामिल था जोकि फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया की सभी ने मिलकर शहर में वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी और इसी योजना के तहत वह मिठाई का डिब्बा लेकर शारदा रानी के पास पहुंचे थे। जब उनका बेटा अनिल कुमार उर्फ रिंकू शारदा रानी के पास आ गया तो लुटेरों ने पिस्तौल और तेजधार हथियार निकाल लिए और बुजुर्ग महिला से पहने हुए गहने लूट लिए और फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


