*👉🏻 सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के खिलाफ हुए आम नागरिक* *👉🏻 गांव वासियों ने किसानों समक्ष किया प्रदर्शन, हाथों में पकड़े बैनरों पर लिखा तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 28 जनवरी 2021- गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा और तिरंगे के अपमान को लेकर सिंघु बॉर्डर के साथ लगते गांव के निवासी धरना दे रहे किसानों के खिलाफ हो गए हैं। गांव वासियों ने आज किसानों के सामने सिंघु बॉर्डर पर पहुंच कर किसानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव वासियों की मांग है कि वह सिंघु बॉर्डर को खाली करें क्योंकि यह लोग किसान नहीं बल्कि उपद्रवी है।
गांव वासियों ने कहा कि पहले यह किसानों के समर्थन में ही थे लेकिन जब गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान किया गया तो उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए धरनाकारी किसानों को 2 दिन का समय दिया जाता है कि वह सिंघु बॉर्डर खाली कर दें। प्रदर्शन कर रहे गांव वासियों ने धरना लगाकर बैठे हुए किसानों के सामने जमकर नारेबाजी की। धरना दे रहे किसानों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हर एक गांव वासी के हाथ में तिरंगा झंडा पकड़ा हुआ था। सिंघु बॉर्डर खाली करने के लिए गांव वासियों ने हाथों में बैनर भी पकड़े हुए थे जिस पर लिखा हुआ था कि तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और सिंघु बॉर्डर खाली करे किसान। 26 जनवरी की हिंसा के बाद पूरे देश में लोगों का गुस्सा अब उपद्रवियों पर भड़क रहा है। सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा के और भी कड़े इंतजाम कर दिए हैं।



