*👉🏻 थाना बावा खेल की पुलिस ने अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित एक आरोपी को किया काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 07 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)-थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उसके पास से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के इंचार्ज एसआई गगनदीप सेखों ने बताया कि एएसआई रघुवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित शास्त्री नगर चौक में मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्वरूप सिंह उर्फ रूप पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी कोट सदीक जालंधर जिसके पास अवैध पिस्तौल व कारतूस हैं वह बाबा बुड्ढा जी पुल की तरफ आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर एएसआई रघुवीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बाबा बुड्ढा जी पुल पर नाकाबंदी कर ली। कुछ समय बाद गुप्तचर द्वारा बताए गए हुलिए के मुताबिक एक व्यक्ति आता हुआ पुलिस पार्टी को दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देख कर उक्त व्यक्ति वापस मुड़ने लगा तो पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। जिसके बाद व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस जांच दौरान पता चला है कि आरोपी पर पहले भी पांच मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
