डेरा बाबा वडभाग सिंह नैहरिया में हुए दर्दनाक हादसे में 5 की मौत 20 घायल
ऊना- डेरा बाबा वडभाग सिंह मैड़ी नैहरिया में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। आज सुबह माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं का एक ट्रक मैड़ी से वापस तरनतारन की तरफ जा रहा था कि अचानक नैहरिया पहुंचते ही एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु बाबा वडभाग सिंह से माथा टेक कर वापस तरनतारन जा रहे थे। सारे श्रद्धालु तरनतारन और आसपास के इलाके के बताए जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक ट्रक में 35 से 40 लोग सवार थे। फिलहाल जख्मियों को अस्पताल ले जाया गया है पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
