*👉🏻 तेज़ रफ़्तार बस ने रेड लाइट जम्प कर कार को मारी टक्कर,महिला घायल* *👉🏻 पहला दिन था बस ड्राइवर का*

जालंधर,25 मई-(प्रदीप भल्ला)-बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत पड़ते चुनमुन चौक में पीआरटीसी की तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट जम्प करते हुए पैदल जा रही महिला को टक्कर मारने के बाद एक कार को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से महिला घायल हो गई जिसे उपचार हेतु निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए कार चालक गोपाल कृष्ण महेंद्रू पुत्र तरलोक चंद निवासी राजा गार्डन ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है और घर से काम पर जा रहा था। जैसे ही वह चुनमुन चौक से बस स्टैंड की तरफ अपनी मारुति कार से निकलने लगे तो दूसरी तरफ से तेज़ रफ़्तार बस ने रेड लाइट जम्प कर उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कार को टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई और कोठी की दीवार से टकरा गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बस चालक का आज पहला दिन था और पहले दिन ही हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी के प्रभारी सेवा सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।



