*👉🏻 शहर के मशहूर शोरूम में आज भी इनकम टैक्स विभाग की रेड जारी*

जालंधर-(पंडित)- शहर के मशहूर शोरूम में कल इनकम टैक्स द्वारा रेड की गई थी जोकि आज भी जारी है। कल सुबह 11:00 बजे रैणक बाजार में स्थित छाबड़ा इलेक्शन में इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची और जांच शुरू की। विभाग के अधिकारियों द्वारा शोरूम का सारा रिकॉर्ड ज़ब्त कर लिया गया था और किसी को भी शोरूम से बाहर जाने नहीं दिया गया था। कल सारी रात भी विभाग की टीम जांच करने में जुटी हुई थी और आज भी खबर लिखे जाने तक इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच करने में जुटी हुई थी।

