पंजाब सरकार द्वारा कल सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान

जालंधर,24 सितम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-पंजाब सरकार द्वारा कल 25 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जो अलर्ट जारी किया गया है। उसी के मद्देनजर कल 25 सितंबर को पंजाब के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण कई जगह नुकसान हुआ है और जालंधर में भी बारिश के पानी में डूबने के कारण एक 8 महीने की बच्ची की मौत हो गई थी। इसी लिए सरकार ने कल छुट्टी करने का निर्णय लिया है। पंजाब के मशहूर पंजाबी चैनल द्वारा भी कल की छुट्टी के बारे में दिखाया जा रहा है।
