*👉🏻 मां बगलामुखी धाम में साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन*

जालंधर,25 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी पुरानी जंडूसिंघा होशियारपुर रोड जालंधर में आज 25/10/18 को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पं. अविनाश गौतम व पं.पिंटू शर्मा ने विधिवत रूप से गौरी गणेश कलश पूजन उपरांत आए हुए मां भक्तों से संकल्प करवाया।मंदिर के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया की मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुनियोजित ढंग से मासिक हवन यज्ञ का आयोजन रविवार 28/10/18 को किया जा रहा है जो की सुबह 8:00 बजे से 10:00 तक चलेगा। तदोपरांत महामाई का लंगर लगाया जा रहा है। सभी माँ भक्त सादर सपरिवार आमंत्रित है। आज के हवन यज्ञ मे बलजिंदर सिंह,नरेश असीजा,दिनेश बहल,टीटू चड्ढा,नरेश वर्मा,एडवोकेट राजकुमार,सुरेंद्र सिंह,ठाकुर बलदेव सिंह,मोहित बहल,पं.ब्रह्मदेव,रशपाल सिंह,बावा खन्ना,सुनील जग्गी,हेमंत पुरी,गौरव छाबड़ा,समीर चोपड़ा मां भक्त मौजूद थे।



