*👉🏻 दलित नेता सुमन गिरफ्तार* *👉🏻 इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी*

फगवाड़ा,30 अप्रैल-(हेडलाइन एक्सप्रेस)- फगवाड़ा में हुए जनरल समाज और दलित भाईचारे के विवाद में फगवाड़ा पुलिस ने आज दलित नेता सुमन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ दिन पहले गोल चौक में हुए दो पक्षों के विवाद में 25 के करीब लोगों पर मामला दर्ज किया था। जिसमें शिवसेना के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में आज फगवाड़ा पुलिस ने दलित नेता सुमन पर धारा 452 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

