*👉🏻 डस्टर गाड़ी में अवैध शराब लेकर जा रहा उत्तम ढाबे का मालिक काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 02 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने गाजी गुल्ला स्थित उत्तम ढाबे के मालिक संदीप अरोड़ा उर्फ सनम पुत्र नरेश कुमार निवासी गोपाल नगर को डस्टर गाड़ी में रखी हुई 15 पेटी अवैध शराब सहित काबू किया है।
जानकारी देते हुए एसीपी डिटेक्टिव कमिश्नरेट कमलजीत सिंह ने बताया कि एसआई अश्विनी कुमार इंचार्ज स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की अगुवाई में एएसआई बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गाजी गुल्ला चौक में मौजूद थे। तभी उन्होंने शक के आधार पर एक सिल्वर रंग की डस्टर गाड़ी नंबर पीबी-08-सीक्यू-0540 को रोका,जिसे संदीप अरोड़ा चला रहा था।
गाड़ी पर एडवोकेट का स्टिकर भी लगा हुआ था। पुलिस पार्टी ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से अलग-अलग मारका की 15 पेटियां अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नंबर दो में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।

